Monday, April 21, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयझारखंड के रांची में एक आवारा कुत्ते को गोली मारने के आरोप...

झारखंड के रांची में एक आवारा कुत्ते को गोली मारने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

झारखंड के रांची में मंगलवार को एक व्यक्ति ने पीछा कर रहे आवारा कुत्ते को कथित तौर पर गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना शहर के बाहरी इलाके टाटीसिलवे में हुई थी।
उसने बताया कि आरोपी की पहचान प्रदीप पांडे (55) के रूप में हुई है।

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
टाटीसिलवे थाने के प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 25 (पशुओं को नुकसान पहुंचाना) और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पांडे ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से कुत्ते की हत्या कर दी।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि कुत्ते ने इलाके में कई लोगों को काटा था और उसे भी काटने के लिए उसका पीछा किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments