Monday, April 21, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयनवी मुंबई में देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

नवी मुंबई में देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

नवी मुंबई पुलिस ने एक लॉज पर छापा मारकर एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अपराध शाखा के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ (एएचटीसी) ने बृहस्पतिवार को पनवेल के कोन के नारपोली इलाके में स्थित परिसर पर छापा मारा।
उन्होंने बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा छह महिलाओं को वहां से मुक्त कराया गया।

वरिष्ठ निरीक्षक पृथ्वीराज घोरपड़े ने बताया कि पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक के जरिए गिरोह का भंडाफोड़ किया और लॉज के प्रबंधक तथा दो अन्य कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि अवैध गतिविधि में शामिल चौथे आरोपी का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
अधिकारी ने कहा कि अनैतिक तस्करी रोकथाम (पीआईटीए) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में पनवेल तालुका थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments