back to top
Sunday, September 27, 2026
Homeराष्ट्रीयमुख्यमंत्री ने किया महाकुंभ नगर सहित प्रयागराज का हवाई सर्वेक्षण

मुख्यमंत्री ने किया महाकुंभ नगर सहित प्रयागराज का हवाई सर्वेक्षण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज पहुंचे और उन्होंने महाकुंभ नगर समेत प्रयागराज का हवाई सर्वेक्षण कर सड़कों पर भीड़ की स्थिति और मेले की स्थिति का जायजा लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शहर में विभिन्न मार्गों का हवाई सर्वेक्षण कर मुख्यमंत्री जिले के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे।
मौनी अमावस्या को हुई भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री पहली बार प्रयागराज में हैं और उन्होंने बसंत पंचमी का स्नान सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से लखनऊ से दो अनुभवी अधिकारियों समेत सात पुलिस अधिकारियों की मेले में तैनाती की है।

मुख्यमंत्री महाकुंभ नगर आ रहे उपराष्ट्रपति की आगवानी करने प्रयागराज हवाईअड्डे जाएंगे और महाकुंभ नगर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही वह 73 देशों से आ रहे राजनयिकों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular