back to top
Tuesday, August 4, 2026
Homeराष्ट्रीयगुजरात के अमरेली में शेर के तीन शावकों की मौत एनीमिया, निमोनिया...

गुजरात के अमरेली में शेर के तीन शावकों की मौत एनीमिया, निमोनिया से हुई: अधिकारी

गुजरात के अमरेली जिले में हाल में मरे शेर के तीन शावकों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में एनीमिया और निमोनिया को मौत का कारण बताया गया है। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राज्य के वन मंत्री मुलुभाई बेरा ने बुधवार को बताया कि शेर के दो शावकों की मौत 28 जुलाई को और तीसरे की 30 जुलाई को हुई थी।
इन शावकों को वन अधिकारियों ने लगभग एक हफ्ते पहले अमरेली के जाफराबाद तालुका के कागवादर गांव के पास से बचाया था, जब उनकी मां ने उन्हें छोड़ दिया था।

वन्यजीव विभाग के प्रधान मुख्य संरक्षक जयपाल सिंह ने बताया कि इन मौतों के बाद एहतियात के तौर पर उसी क्षेत्र से बचाई गईं तीन शेरनियां और उनके छह शावक स्वस्थ हैं तथा उनमें किसी विशेष संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं।

सिंह ने कहा, ‘‘पोस्टमॉर्टम से पुष्टि हुई है कि तीनों शेर शावकों की मौत एनीमिया और निमोनिया के कारण हुई। बचाए गए नौ शेर भी स्वस्थ हैं और उन्हें जल्द जंगल में छोड़ दिया जाएगा। एक शावक में हीमोग्लोबिन का स्तर कम था। खून चढ़ाने के बाद उसका हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य हो गया। वे सामान्य रूप से खाना भी खा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular