back to top
Tuesday, August 4, 2026
Homeराष्ट्रीयछत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करने...

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश दिया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में जल संसाधन विभाग की विभिन्न लंबित परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में प्रगति लाने के लिए ठोस रणनीति अपनाई जाए और इन कामों की गति तेज की जाए।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री राज्य में निर्माणाधीन जल परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।
उन्होंने विशेष रूप से वर्ष 2015 से पूर्व की अपूर्ण जल परियोजनाओं समेत सभी लंबित निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular