back to top
Friday, September 25, 2026
Homeराष्ट्रीयठाणे में बिजली चोरी के आरोप में आठ लोगों पर मामला दर्ज

ठाणे में बिजली चोरी के आरोप में आठ लोगों पर मामला दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बिजली चोरी के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) के अधिकारियों ने 31 जनवरी को भिवंडी क्षेत्र के कोणगांव में कई घरों में छापे मारे।

उन्होंने पाया कि कुछ निवासियों ने मीटर के बजाए सीधे खंभों से बिजली के तार जोड़े हुए थे।
शांति नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस तरह उन्होंने मई 2023 और अक्टूबर 2024 के बीच बिजली खपत की जिससे बिजली कंपनी को 5.35 लाख रुपये से अधिक की चपत लगी।
उन्होंने बताया कि विद्युत अधिनियम के प्रावधानों के तहत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular