back to top
Sunday, September 20, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित टिप्पणी: नड्डा ने राहुल, तेजस्वी पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित टिप्पणी: नड्डा ने राहुल, तेजस्वी पर साधा निशाना

बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अभद्र का इस्तेमाल किये जाने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा।

नड्डा ने एक वीडियो संदेश जारी कर गांधी और तेजस्वी यादव को ‘‘दो बिगड़ैल राजकुमार’’ कहा, जिन्होंने बिहार और इसकी संस्कृति को बदनाम किया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दोनों नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप सामने आया है जिसमें कुछ अज्ञात लोगों को यात्रा के दौरान मंच से मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए सुना जा सकता है। ‘पीटीआई-भाषा’ इस वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. helloI really like your writing so a lot share we keep up a correspondence extra approximately your post on AOL I need an expert in this house to unravel my problem May be that is you Taking a look ahead to see you

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular