back to top
Sunday, August 2, 2026
Homeराष्ट्रीयउप्र : नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

उप्र : नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाटपार रानी थाना क्षेत्र में एक पिता के अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के मुताबिक, मामला भाटपार रानी थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ उसकी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई है।

विक्रांत वीर के अनुसार, शिकायत मिलने पर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ फौरन घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी टुनटुन पासवान (40) को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य एकत्र कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular