back to top
Tuesday, August 4, 2026
Homeराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशगोविंदपुरी में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण एवं संकल्प समारोह...

गोविंदपुरी में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण एवं संकल्प समारोह आयोजित

गाजियाबाद। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोविंदपुरी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण एवं संकल्प समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के संघर्षशील कार्यकर्ताओं, युवाओं, किसान-मज़दूरों और संविधान समर्थकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

समारोह का आयोजन विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत धामा के नेतृत्व में हुआ, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश सचिव कालूराम धामा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को मज़बूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर देवव्रत धामा ने अपने संबोधन में वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश में संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों, किसानों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे दौर में समाजवादी पार्टी संविधान, आरक्षण और सामाजिक न्याय की मज़बूत आवाज़ बनकर खड़ी है।

उन्होंने कहा कि यह ध्वजारोहण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक संकल्प है—

  • संविधान की रक्षा का संकल्प
  • तानाशाही सोच के खिलाफ चेतावनी
  • वर्ष 2027 की राजनीतिक लड़ाई का बिगुल

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिक भी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र त्यागी, विधानसभा उपाध्यक्ष राजेश जाटव और अभिषेक खन्ना, सचिव बादल अली, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष मनजीत नेहरा, सचिव रिजवान कस्सार, दीनू खान, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला सभा कमलेश चौधरी, पूर्व सभासद सोनू बांगवा, मोंटी वर्मा, रोहित, अनिल राणा सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समारोह देशभक्ति नारों और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular