Saturday, April 19, 2025
spot_img
HomeमनोरंजनAllu Arjun Birthday: अभिनेता नहीं ग्राफिक डिजाइनर बनना चाहते थे पुष्पाराज अल्लू...

Allu Arjun Birthday: अभिनेता नहीं ग्राफिक डिजाइनर बनना चाहते थे पुष्पाराज अल्लू अर्जुन, आज मना रहे 43वां जन्मदिन

तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज यानी की 08 अप्रैल को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने ‘पुष्पा’ जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों से लोगों का दिल जीत लिया है। आज के समय में अल्लू अर्जुन पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। बता दें कि ‘पुष्पा: द राइज’ ने अल्लू अर्जुन के फिल्मी करियर को भी काफी ऊंचा उठाया है। यह वही फिल्म है, जिसके लिए अल्लू अर्जुन को नेशनल अवॉर्ड मिला था। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अल्लू अर्जुन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…
जन्म और परिवार
चेन्नई में 08 अप्रैल को 1982 को अल्लू अर्जुन का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम अल्लू अरविंद हैं, जोकि एक फेमस फिल्म निर्माता हैं। वहीं उनकी मां का नाम निर्मला था। वहीं उनके दादा भी फेमस हास्य अभिनेता अल्लू रामलिंगैया थे। अल्लू अर्जुन के दादा ने करीब 1000 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। इस तरह से अल्लू अर्जुन फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
फिल्मी करियर
बता दें कि महज 3 साल की उम्र में अल्लू अर्जुन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग डेब्यू कर लिया था। वहीं इसके बाद वह कुछ फिल्मों में बतौर चाइल्ड अभिनेता के रूप में नजर आए हैं। साल 2003 में आई फिल्म ‘गंगोत्री’ में अल्लू अर्जुन ने लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं बाद में उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई ऐसी फिल्मों में काम किया, जिसने जबरदस्त कमाई की है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ ने इतिहास रच दिया था।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘पुष्पाराज’ बनकर छाने वाले अल्लू अर्जुन अभिनेता नहीं बनना चाहते थे। बल्कि वह ग्राफिक डिजाइनर बनना चाहते थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और वह अभिनेता बन गए थे। अल्लू अर्जुन अभिनय के अलावा सिंगिंग, पेंटिंग और फोटोग्राफी का भी शौक रखते हैं। वहीं वह अपने हर जन्मदिन के मौके पर ब्लड डोनेट जरूर करते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments