back to top
Sunday, August 30, 2026
Homeराष्ट्रीयDelhi के व्यक्ति ने Instagram के जरिए की थी British महिला से...

Delhi के व्यक्ति ने Instagram के जरिए की थी British महिला से दोस्ती, फिर किया बलात्कार, Police ने दी जानकारी

दिल्ली के महिपालपुर के होटल में दो लोगों ने ब्रिटिश महिला के साथ कथित रुप से सामूहिक बलात्कार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कैलाश के तौर पर की है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट की मानें तो आरोपी युवक ने पीड़िता के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी।
 
दिल्ली पुलिस ने दोनों संदिग्ध गिरफ्तार किए है। ब्रिटिश महिला के साथ हुए इस कृत्य की जानकारी ब्रिटिश उच्चायोग की दी गई है। एक बयान जारी करते हुए पुलिस ने कहा कि दिल्ली के महिपालपुर में एक होटल में ब्रिटिश महिला के साथ बलात्कार हुआ है। इस घटना में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के साथी पर भी छेड़छाड़ का आरोप है और वो भी पुलिस हिरासत में है।
 
इस घटना को लेकर पुलिस ने जानकारी दी की आरोपी व्यक्ति ने ब्रिटिश महिला से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की थी। महिला व्यक्ति से मिलनें ब्रिटेन से दिल्ली आई थी। पुलिस का कहना है कि पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार के वसुंधरा निवासी कैलाश को इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक है। कुछ महीनों से वो लंदन की महिला के साथ संपर्क में आया था। हाल ही में महिला भारत में महाराष्ट्र, गोवा घूमने आई थी। इसी दौरान दोनों की बातचीत हुई और उसे मिलने के लिए बुलाया था। हालांकि, कैलाश ने यात्रा करने में असमर्थता जताई और इसके बजाय उसे दिल्ली आने के लिए कहा।
 
मंगलवार शाम को महिला दिल्ली पहुंची और महिपालपुर के एक होटल में ठहरी। उसके निमंत्रण पर कैलाश अपने दोस्त वसीम के साथ होटल में उससे मिलने गया। तीनों ने शराब पी और खाना खाया और फिर उसके कमरे में चले गए। अमर उजाला की एक रिपोर्ट के अनुसार, कैलाश ने कथित तौर पर महिला की मर्जी के खिलाफ उसके साथ जबरदस्ती की। जब उसने विरोध किया और हंगामा किया, तो कैलाश ने उसे शांत करने के लिए वसीम को कमरे में बुलाया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular