back to top
Wednesday, August 5, 2026
HomeमनोरंजनKhamenei की मौत पर भारत में मातम क्यों? Mandana Karimi ने उठाए...

Khamenei की मौत पर भारत में मातम क्यों? Mandana Karimi ने उठाए सवाल, देश छोड़ने का किया ऐलान

बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में कहा था कि वो इंडिया छोड़ना चाहती है। एक्ट्रेस ईरान शिफ्ट होना चाहती है। इजरायल- अमेरिका और ईरान में चल रहे तनाव के बीच मंदाना का ये बयान काफी वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि मंदाना कई सालों से भारत में रह रही है। अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मंदाना ने कहा है कि वो अपने देश लौटना चाहती हैं। इस बयान के बाद उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया है। इसके बाद उन्होंने ईरान के मौजूद हालातों पर बात रखी। मंदाना करीमी ने बताया है कि उन्हें 14 साल की उम्र में जेल हो गई थी, जिसकी वजह से वो ईरान छोड़कर भाग गई थीं।
US-इजरायल-ईरान वॉर पर क्यों बोली मंदाना
इंडियन एक्सप्रेस के संग बातचीत के दौरान मंदाना ने कहा कि मेरा पूरा परिवार ईरान में है। उनसे बहुत कम बात होती है, कभी कुछ मिनट या सेकंड्स की कॉल्स, वो ठीक हैं, लेकिन कम्युनिकेशन बहुत कम है। देश अभी भी ब्लैकआउट में हैं।
खामेनई की मौत पर काफी खुश है मंदाना
आपको बता दें कि, मंदाना ने रिजीम के अत्याचार याद किए। वो कहती हैं कि लोग समझें ये हमने मांगा था। 48 साल बाद हमें हेल्प मिली है। हां, खामेनेई मर गया है, वो एक अलग सेलिब्रेशन है। अब ईरान रजा शाह पहलवी को लीडर चाहता है।  वो ईरान और दुनिया भर के ईरानियों का सपोर्ट रखते हैं। ये सरकार नहीं टिकेगी, खामेनेई की जगह जो भी लाएंगे, कुछ नहीं बदलेगा।
आगे उन्होंने कहा कि, लोग कहते है उनका बेचा मोजतबा होसेनी खामेनेई आएगा। उसके पिता के ऑर्डर पर हजारों मारे गए। बेटा क्या बदलेगा? न्यूक्लियर वेपन्स पर दूसरे देशों से बातें टाइम वेस्ट करने के लिए थीं। मिसाइलें को मजबूत करने, हथियार बनाने और टेरर ग्रुप्स को फंड करने के लिए ईरान जैसे अमीर देश की सोसाइटी सबसे गरीब क्यों? उन्हें ईरानियों की परवाह नहीं है।
भारत क्यों छोड़ना चाहती हैं मंदाना?
हालिए इंटरव्यू में मंदाना ने भारत छोड़ने की बात कही थी। इस पर उन्होंने कहा कि भारत में ईरानी हालातों पर कम बात हो रही है। मुझे सपोर्ट नहीं मिला। जनवरी में सड़क पर जाना चाहती थी, लेकिन परमिशन नहीं मिली। 14 फरवरी को शाह ने दुनिया भर के ईरानियों को बुलाया, मैंने कुछ लोगों को इक्ट्ठा करने की परमिशन ली, लेकिन कोई नहीं आया। लोगों को चुप रहने को कहा। ईरानी फोन करके बोले, सेफ नहीं है। 15 फरवरी को कैंडल मार्च के लिए गई, लेकिन किसी ने लीक कर दिया, पुलिस इंतजार कर रही थी।
भारत ने मुझे सेफ रखा। यहां करियर, रिलेशनशिप्स, लाइफ बनीं। भाषा-संस्कृति समझती हूं, लेकिन धोखा फील कर रही हूं। अपनी ओपिनियन शांति से नहीं बोल पा रही हूं। ईरान से डेड बॉडीज-मर्डर की फोटोज-वीडियोज आते हैं। कल न्यूज चैनल पर गई, चैलेंज किया तो अटैक कर काट दिया।
मंदाना ने कहा, मैं वो ईरानी औरत हूं जिसने ये सरकार देखी है। अपनी लाइफ बर्बाद की। ईरान से भागी, भारत मिला, लकी हूं।
मुझे ईरान में बैन कर दिया गया है
अभिनेत्री ने कहा, “मुझे 10 साल पहले ईरान में घुसने के लिए बैन कर दिया गया था। मैं ईरान वापस नहीं जा सकती। हां, मैं भारत छोड़ रही हूं; मैं भारत से बाहर जा रही हूं, लेकिन मैं ईरान वापस नहीं जा रही हूं। मैं भारत से नाराज हूं क्योंकि पिछले कुछ महीनों से मुझे भारत में कोई समर्थन नहीं मिला, और अचानक, जब खामेनेई की मृत्यु हुई, जब इजरायल और अमेरिका का नाम सामने आया, तो भारत में हर किसी की अपनी राय है। हर कोई सड़कों पर उतर आया है और वे वास्तव में खामेनेई के लिए शोक मना सकते हैं, जो मैं नहीं कर सकी और मैं अभी भी नहीं कर सकती।”
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular