back to top
Sunday, August 2, 2026
HomeखेलLawn Bowls: राष्ट्रमंडल खेलों में Navneet Singh और दिनेश कुमार की जोड़ी...

Lawn Bowls: राष्ट्रमंडल खेलों में Navneet Singh और दिनेश कुमार की जोड़ी ने बोत्सवाना को हराया

भारतीय पुरुष लॉन बॉल्स जोड़ी नवनीत सिंह और दिनेश कुमार ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को राष्ट्रमंडल खेलों के सेक्शन बी के राउंड तीन के दूसरे मैच में बोत्सवाना को टाई-ब्रेकर में हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। दूसरे मैच में भारत की नयनमोयी सैकिया महिला एकल सेक्शनल सेक्शन सी में मलेशिया की एम्मा फिरयाना सरोजी से 0.5 . 1.5 से हार गई। पहला सेट 9-2 से जीतने के बाद भारतीय जोड़ी आसान जीत की ओर बढ़ती दिख रही थी, लेकिन बोत्सवाना ने जोरदार वापसी करते हुए दूसरा सेट 4-3 से अपने नाम कर लिया और मुकाबले को टाई-ब्रेकर तक पहुंचा दिया।

हालांकि निर्णायक टाई-ब्रेकर में नवनीत और दिनेश ने धैर्य बनाए रखा और दबाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ उन्होंने प्रतियोगिता में अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा। ‘लीड’ नवनीत और ‘स्किप’ दिनेश ने पहले सेट में बेहतरीन तालमेल और सटीकता दिखाई।

बोत्सवाना के कैजर गेचे और चार्ल्स डिटेको निरंतरता हासिल करने में संघर्ष करते रहे जबकि भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार सटीक गेंदें डालकर शुरुआती बढ़त बना ली। भारत ने पहले ‘एंड’ में एक अंक हासिल कर खाता खोला और इसके बाद मुकाबले पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया। दूसरे ‘एंड’ के बाद भारत ने 6-0 की मजबूत बढ़त बना ली और शानदार खेल जारी रखते हुए पहला सेट 9-2 से जीत लिया।

दूसरे सेट की शुरुआत भी भारत के पक्ष में दिखी। चौथे ‘एंड’ तक भारत ने 3-1 की बढ़त बना ली थी। लेकिन पांचवें ‘एंड’ में बोत्सवाना ने शानदार वापसी करते हुए चार शॉट हासिल किए और दूसरा सेट 4-3 से जीतकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया।

भारतीय जोड़ी ने टाई-ब्रेकर में शानदार संयम दिखाते हुए जीत हासिल की और अपना अजेय रिकॉर्ड कायम रखा। नवनीत और दिनेश ने तीन मैच में तीन जीत दर्ज कर ली हैं जिससे उनके नॉकआउट दौर में पहुंचने की संभावनाएं काफी मजबूत हो गई हैं। भारत सेक्शन बी में इंग्लैंड, नामीबिया, फॉकलैंड द्वीप समूह, कुक द्वीप समूह और बोत्सवाना के साथ है।

अहम ग्रुप मुकाबले अभी बाकी हैं, लेकिन भारतीय जोड़ी फिलहाल अगले दौर में पहुंचने की मजबूत स्थिति में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular