Libya में Russian warship मर्कुरी पर Drone हमला, बेनगाजी नौसैनिक अड्डे पर लगी आग

0
3

लीबिया के एक नौसैनिक अड्डे पर रविवार को यूक्रेन के संदिग्ध ड्रोन ने रूस के एक युद्धपोत को निशाना बनाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उत्तरी अफ्रीकी देश में यह ताजा हमला रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ा है।

लीबिया के दो सैन्य अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी लीबिया के बेनगाजी नौसैनिक अड्डे पर हुए इस हमले में रूसी नौसेना के कार्वेट युद्धपोत ‘मर्कुरी’ को भारी नुकसान पहुंचा और अड्डे पर आग लग गई। उन्होंने बताया कि हमले की शुरुआती जांच के अनुसार, पश्चिमी लीबिया में यूक्रेनी बलों के नियंत्रण वाले एक अड्डे से कई यूक्रेनी समुद्री ड्रोन युद्धपोत को निशाना बनाने के लिए छोड़े गए थे। उन्होंने कहा कि कम से कम चार ड्रोन को बीच में ही रोककर नष्ट कर दिया गया, जबकि दो ड्रोन युद्धपोत से टकराए।

पूर्वी लीबिया की सरकार ने एक बयान में कहा कि हमले की परिस्थितियों, इसके स्रोत और इसके लिए जिम्मेदार पक्ष का पता लगाने के लिए रूस के साथ संयुक्त जांच शुरू की गई है। इस हमले की जिम्मेदारी अभी किसी संगठन ने नहीं ली है। रूस और यूक्रेन, दोनों की ओर से भी तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here