Sunday, April 27, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयManipur Violence पर चिदंबरम ने ऐसा क्या Tweet कर दिया, खरगे ने...

Manipur Violence पर चिदंबरम ने ऐसा क्या Tweet कर दिया, खरगे ने भड़कते हुए डिलीट करवा दिया पोस्ट, राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम को भारी आलोचना के बीच अपना मणिपुर से संबंधित ट्वीट डिलीट करना पड़ा। चिदंबरम ने एक्स पर एक पोस्ट नें कहा था  कियह समझ में आता है: मैतेई, कुकी-ज़ो और नागा एक राज्य में तभी एक साथ रह सकते हैं जब उनके पास वास्तविक क्षेत्रीय स्वायत्तता हो। पी चिदंबरम के ट्वीट पर सफाई देते हुए सीएलपी नेता ओ इबोबी सिंह ने कहा कि आरएस सांसद द्वारा ‘एक्स’ पर दिया गया बयान उनके अपने ‘एक्स’ पेज पर था और यह उनकी कार्मिक राय थी। इबोबी ने कहा, जब हमने उनका पोस्ट देखा, मैने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी बात की। इस बात पर जोर दिया कि यह बयान चिदंबरम की निजी राय हो सकती है लेकिन इससे राज्य में बहुत गलतफहमी पैदा हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर पूर्व की समस्या की जड़ कांग्रेस, कभी भी मूल निवासियों की नहीं की परवाह, चिदंबरम पर बीरेन सिंह का पलटवार

राष्ट्रपति को खरगे ने लिखा पत्र
 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर आग्रह किया कि वह मणिपुर के मामले में तत्काल हस्तक्षेप करें ताकि राज्य के लोगों की जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर हिंसा रोकने तथा सामान्य स्थिति बहाल करने में पूरी तरह विफल रहने का आरोप भी लगाया और दावा किया कि प्रदेश की जनता अब इन दोनों सरकारों में विश्वास खो चुकी है। मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा होने के बाद खरगे ने राष्ट्रपति को दो पृष्ठों का यह पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि देश को असाधारण रूप से गंभीर त्रासदी झेलनी पड़ी है। पिछले 18 महीनों से मणिपुर में अभूतपूर्व उथल-पुथल के कारण महिलाओं, बच्चों सहित 300 से अधिक लोगों की जान चली गई है। इस त्रासदी ने लगभग एक लाख लोगों को आंतरिक रूप से विस्थापित कर दिया है। लोगों की पीड़ा लगातार बनी हुई है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र और राज्य सरकार की निष्क्रियता के चलते मणिपुर में पूरी तरह अराजकता व्याप्त है, कानून का शासन खत्म हो गया है और मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ है।

इसे भी पढ़ें: मणिपुर हिंसा के बीच आया इरोम शर्मिला का बयान, पीएम मोदी को समाधान के लिए करना चाहिए हस्तक्षेप

सीएम ने पूर्वोत्तर राज्य में चल रहे संकट की जड़ चिदंबरम को बताया
मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने पूर्वोत्तर राज्य में संकट के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराने के लिए कांग्रेस नेता पी चिदंबरम पर पलटवार किया। सिंह ने चिदंबरम पर पूर्वोत्तर राज्य में चल रहे संकट का मूल कारण होने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि वह चिदंबरम की पोस्ट से आश्चर्यचकित हैं और उन्होंने कांग्रेस पर मणिपुर की समस्याओं के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया। कांग्रेस के समय में केंद्रीय नेताओं की अनदेखी के कारण हमें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मौजूदा संकट की जड़ पी.चिदंबरम हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments