Sunday, April 27, 2025
spot_img
HomeखेलSania Mirza Birthday: ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं सानिया...

Sania Mirza Birthday: ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं सानिया मिर्जा, आज मना रहीं 38वां जन्मदिन

भारत की तरफ से ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली महिला सानिया मिर्जा आज यानी की 15 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रही है। सानिया मिर्जा भारत की सबसे बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी हैं। सानिया ने भारत को कई मेडल्स और ट्रॉफी दिलाई हैं। हालांकि सानिया मिर्जा अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनकी निजी जिंदगी काफी विवादों भरी रही है। जिसके कारण उनको तमाम आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। तो आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार
मुंबई में 15 नवंबर 1986 को सानिया मिर्जा का जन्म हुआ था। हालांकि उनका बचपन हैदराबाद में बीता है। दरअसल, सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा एक स्पोर्ट्स पत्रकार थे और सानिया मिर्जा के जन्मदिन पर ही उनकी मां का भी जन्मदिन होता है। जिसके कारण उनके बर्थडे की खुशी सानिया के लिए दोगुनी हो जाती है।
टेनिस करियर 
सानिया मिर्जा ने कम उम्र में ही टेनिस खेलना शुरूकर दिया था। सानिया के पहले गुरु टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति थी। महेश भूपति ने सानिया मिर्जा को टेनिस की शुरूआती शिक्षा दी थी। फिर उन्होंने सिकंदराबाद के सिनेट टेनिस अकादमी और अमेरिका की एस टेनिस अकादमी से टेनिस ट्रेनिंग ली थी।
उपलब्धियां
साल 1999 में जकार्ता में हुए विश्व जूनियर चैंपियनशिप से सानिया मिर्जा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरूआत की थी। साल 2003 में उन्होंने विंबलडन चैंपियनशिप गर्ल्स डबल खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा एशियाई खेलों में उन्होंने 4 गोल्ड अपने नाम किए। साल 2005 में सानिया मिर्जा WTA जीतने वाली भारत की पहली महिला बनीं और साल 2007 में उन्होंने चार युगल का खिताब अपने नाम किया।
इसके बाद साल 2009 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में महेश भूपति के साथ सानिया ने मिक्स्ड डबल में पहला ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया। उन्होंने अपने पूरे करियर में 6 ग्रैंड स्लैम हासिल किए हैं। सानिया मिर्जा को अर्जुन अवॉर्ड, पद्मश्री अवॉर्ड और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के अलावा कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्री सम्मान मिल चुके हैं।
शादी
बता दें कि टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब मलिक संग शादी रचाई थी। हालांकि इस शादी को लेकर सानिया को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। खासकर भारत में उनकी शादी को गलत ठहराया गया था। साल 2023 में संन्यास के बाद सानिया मिर्जा की निजी जिंदगी में ऐसा मोड़ आता है कि सभी सरप्राइज हो जाते हैं। दरअसल, शोएब और सानिया ने अपनी 14 साल की शादी को खत्म कर तलाक ले लिया। दोनों का एक बेटा इजहान है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments