Saudi Arabia: रियाद के Financial District पर हूती का अटैक, 2 भारतीयों समेत 11 घायल

0
3

यमन के हूती मिलिशिया ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में एक टावर को निशाना बनाया, जिसमें 11 लोग घायल हो गए। घायलों में दो सऊदी नागरिक, दो भारतीय नागरिक, तीन नेपाली और चार मिस्र के नागरिक शामिल हैं। सऊदी अरब सिविल डिफेंस के अनुसार, रियाद के किंग अब्दुल्ला फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में एक टावर पर हूथी मिलिशिया द्वारा किए गए हमले (जिसे उन्होंने “आतंकवादी हमला” बताया है) के बाद 11 लोग घायल हो गए। उन्होंने आगे बताया कि संबंधित अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की, सभी आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू किए और लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए। सऊदी सिविल डिफेंस ने कहा रियाद शहर के फाइनेंशियल सेंटर के एक टावर पर हूती मिलिशिया ने आतंकवादी हमला किया, जिसमें 11 लोग घायल हो गए। घायलों में दो सऊदी नागरिक, दो भारतीय नागरिक, तीन नेपाली नागरिक और चार मिस्र के नागरिक शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: जहाज में झांका तो हुआ बवाल, फिर आई सीक्रेट कॉल, कैसे बाल-बाल बचा भारत!

दो भारतीय घायल हुए

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने भी पुष्टि की है कि इस हमले में दो भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। दूतावास ने कहा कि और जानकारी जुटाई जा रही है और घायलों तथा उनके परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। रियाद में भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया, पता चला है कि आज रियाद में हुए हमले में दो भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। दूतावास और जानकारी जुटा रहा है। घायलों और उनके परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। इस बीच, भारतीय दूतावास ने खाड़ी देश में रह रहे भारतीय नागरिकों से स्थानीय नियमों और कानूनों का पालन करने को भी कहा है।

इसे भी पढ़ें: बाप रे…सऊदी के दिल पर बैलेस्टिक मिसाइल से हमला, मुश्किल में MBS!
‘कायरतापूर्ण आतंकवादी हमला’

सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन के आधिकारिक प्रवक्ता ने भी पुष्टि की कि फाइनेंशियल सेंटर के एक टावर को निशाना बनाया गया है। उन्होंने इस घटना को आतंकवादी हमला करार दिया। प्रवक्ता ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा फाइनेंशियल सेंटर के एक टावर को एक कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले में निशाना बनाया गया। संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रहे हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब सऊदी अरब और यमन के हूथी गुट के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। यह तनाव यमन के अल-हुदैदाह प्रांत में सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा हवाई हमले किए जाने के आरोपों के बाद पैदा हुआ है। इससे पहले 19 नवंबर को, सऊदी अरब ने पुष्टि की थी कि हूथी हमले में रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट का एक टावर क्षतिग्रस्त हो गया है। यह घटना राजधानी में हुए एक जोरदार धमाके के कुछ घंटों बाद सामने आई। उस समय ऐसी खबरें भी आई थीं कि शहर की सबसे ऊंची इमारत को नुकसान पहुंचा है, जिसमें देश के सॉवरेन वेल्थ फंड (सरकारी निवेश कोष) का मुख्यालय स्थित है। एक्स पर जारी एक बयान में, सऊदी अरब की सिविल डिफेंस एजेंसी ने कहा कि इस हमले से “संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है”। हालांकि एजेंसी ने इमारत का नाम नहीं बताया, लेकिन उसने एक तस्वीर जारी की, जिसमें ‘पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड’ (PIF) टावर दिखाई दे रहा था। यह 80 मंजिला इमारत रियाद की सबसे ऊंची इमारत है।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here