back to top
Friday, July 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयUS में 118 फर्जी दस्तावेज दाखिल करने पर वकील Suraj Raj Singh...

US में 118 फर्जी दस्तावेज दाखिल करने पर वकील Suraj Raj Singh पर लगा जुर्माना

(सागर कुलकर्णी)
वाशिंगटन, 30 जुलाई अमेरिका ने अपने मुवक्किलों की ओर से फर्जी शरण दावे दाखिल करने के आरोप में भारतीय मूल के एक वकील पर 4.7 लाख अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया है। अमेरिकी गृह मंत्रालय (डीएचएस) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) की गृह सुरक्षा जांच (एचएसआई) इकाई ने दावा किया कि वकील सूरज राज सिंह ने शरण मांगने संबंधी 54 आव्रजन मामलों में 118 फर्जी दस्तावेज तैयार किए और दाखिल किए।

डीएचएस के जनरल काउंसल जेम्स पर्सिवल ने बयान में कहा, ‘‘हमने यह स्पष्ट कर दिया है कि यदि आव्रजन वकील अपने मुवक्किलों के लिए धोखाधड़ी करते हैं तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। इस सप्ताह हमने सूरज राज सिंह को 4,70,000 डॉलर से अधिक के जुर्माने का नोटिस जारी किया है। सिंह ने 118 फर्जी दस्तावेज दाखिल किए।’’
बयान में कहा गया कि शरण दावों के समर्थन में सिंह ने विदेशी नागरिकों के ऐसे बयान दाखिल किए, जिनकी और विषय-वस्तु एक जैसी या लगभग समान थी।

बयान के मुताबिक, इन दस्तावेजों में कथित उत्पीड़न से जुड़े तथ्यात्मक विवरण और समर्थन में दिए गए ब्योरे भी लगभग समान पाए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular