back to top
Wednesday, July 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान से दागी गईं पांच मिसाइल को जॉर्डन की सेना ने मार...

ईरान से दागी गईं पांच मिसाइल को जॉर्डन की सेना ने मार गिराने का दावा किया

काहिरा, 29 जुलाई (एपी) जॉर्डन की सेना ने बुधवार तड़के कहा कि देश की हवाई रक्षा प्रणाली ने ईरान से दागी गईं पांच मिसाइल को सफलतापूर्वक रोककर नष्ट कर दिया। सेना ने एक बयान में कहा कि इन मिसाइलों को बीच रास्ते में ही रोककर नष्ट कर दिया गया। हालांकि, बयान में यह जानकारी नहीं दी गई कि इसमें कोई हताहत हुआ है या नहीं।

इससे पहले अमेरिकी सेना ने कहा था कि उसने ईरान द्वारा दागी गई मिसाइलों की एक खेप को निष्क्रिय कर दिया और हाल के दिनों में हमलों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे इराक में ईरान समर्थित सशस्त्र समूहों के ठिकानों पर सऊदी अरब की सेना के साथ मिलकर हवाई हमले किए। ‘यूएस सेंट्रल कमांड‘ (सेंटकॉम) ने दावा किया कि पश्चिम एशिया में अमेरिकी बलों को निशाना बनाकर ईरान की ओर से दागी गईं सभी मिसाइलों को बीच में ही रोककर नष्ट कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular