back to top
Wednesday, July 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में सांप्रदायिक हिंसा के बाद...

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में सांप्रदायिक हिंसा के बाद अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया कर्फ्यू

(शिरिष बी प्रधान)
काठमांडू, 29 जुलाई भारत से सटे नेपाल के सुनहरी जिले के कुछ हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद लगाए गए कर्फ्यू की मियाद अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दी गई है। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हो गए थे। इस बीच, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने सांप्रदायिक हिंसा पर दुख व्यक्त किया है।

जिले के कप्तानगंज इलाके में रविवार को सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर सोमवार को कर्फ्यू लगाया गया था। पुलिस ने बताया कि दो धार्मिक समुदायों के जश्न के दौरान हुए विवाद के बाद हिंसक झड़प हुई और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसी द्वारा चलाई गई गोली में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सुरक्षाकर्मियों समेत एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। शाह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में हिंसा पर दुख जताया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने, प्रभावित लोगों को मुआवजा देने एवं हिंसा के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किया।

स्थानीय प्रशासन ने मंगलवार रात नौ बजे एक नयी अधिसूचना जारी कर बताया कि जिले में कर्फ्यू के आदेश पहले की पांच जगहों से बढ़ाकर छह इलाकों में लागू कर दिए गए हैं। आदेश के मुताबिक कर्फ्यू इटहरी सब-मेट्रोपॉलिटन सिटी के वार्ड नंबर 16 और 17 में आने वाले पूर्वी-पश्चिमी राजमार्ग पर, रामधुनी नगरपालिका के वार्ड नंबर-1 और 5 के अंतर्गत पूर्वी-पश्चिमी राजमार्ग पर, और इनारुवा नगरपालिका, दुहाबी नगरपालिका, भोक्राहा नरसिंह गांवपालिक, कोसी गांवपालिका, गढ़ी गांवपालिका, देवानगुंज गांवपालिका, हरिहर गांवपालिका और बरजू गांवपालिका के पूरे इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। दक्षिण-पूर्वी नेपाल में भारत के बिहार राज्य की सीमा पर स्थित सुनसरी, दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण परागमन और व्यापारिक गलियारा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular