back to top
Monday, July 27, 2026
Homeराष्ट्रीयउत्तर पश्चिम दिल्ली में जूते के कारखाने में लगी आग,कोई हताहत नहीं

उत्तर पश्चिम दिल्ली में जूते के कारखाने में लगी आग,कोई हताहत नहीं

उत्तर पश्चिम दिल्ली के घेवरा इलाके में जूते के कारखाने में भीषण आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें शनिवार रात करीब ढाई बजे घेवरा स्थित जूते के कारखाने में आग लगने की सूचना मिली।’’
अधिकारी ने बताया कि दमकल की कुल 30 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग पर काबू पा लिया गया है, प्रशीतन अभियान जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular