back to top
Friday, September 25, 2026
Homeराष्ट्रीयउपराष्ट्रपति धनखड़ शुक्रवार को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे

उपराष्ट्रपति धनखड़ शुक्रवार को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी।
दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति बीरभूम जिले में स्थित प्रतिष्ठित शक्तिपीठों में से एक तारापीठ जाएंगे।

वह कोलकाता में गौड़ीय मिशन के संस्थापक आचार्य श्रील भक्ति सिद्धांत सरस्वती गोस्वामी प्रभुपाद की 150वीं जयंती के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने से पहले धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे। उपराष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद यह उनका पश्चिम बंगाल का पहला आधिकारिक दौरा होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular