back to top
Friday, September 25, 2026
Homeराष्ट्रीयओडिशा के बालासोर में नशे में धुत व्यक्ति ने बेटे की चाकू...

ओडिशा के बालासोर में नशे में धुत व्यक्ति ने बेटे की चाकू घोंपकर हत्या की

ओडिशा के बालासोर जिले में एक व्यक्ति ने अपने बेटे की चाकू घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना खैरा पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत नरमा गांव में बुधवार रात को हुई।

पुलिस के अनुसार, जोगेंद्र सिंह शराब के नशे में घर लौटा और किसी बात पर विवाद होने पर उसने अपनी पत्नी मुनी सिंह की पिटाई करना शुरू कर दिया।
पुलिस ने बताया कि जब उनके बेटे राजेश (17) ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो जोगेंद्र ने गुस्से में चाकू उठाया और अपने बेटे के सीने में घोंप दिया।

इसने बताया कि रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने घायल किशोर को ऊपाड़ा अस्पताल पहुंचाया और बाद में उसे सोरो अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने जोगेंद्र को हिरासत में ले लिया है और फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular