back to top
Monday, July 27, 2026
Homeराष्ट्रीयकर्नाटक का बजट देश के लिए मॉडल, ‘ब्रांड बेंगलुरु’ को मिलेगा बढ़ावा:...

कर्नाटक का बजट देश के लिए मॉडल, ‘ब्रांड बेंगलुरु’ को मिलेगा बढ़ावा: शिवकुमार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने शनिवार को राज्य के बजट को देश के लिए एक मॉडल बताते हुए कहा कि इसमें बेंगलुरु की यातायात समस्याओं के समाधान के लिए कई परियोजनाओं का प्रावधान किया गया है।

बेंगलुरु विकास के प्रभारी मंत्री शिवकुमार ने कहा कि शहर में 700-800 किलोमीटर नई सड़कें जोड़ी जा रही हैं।
शिवकुमार ने कहा, “यह बजट देश के लिए एक आदर्श है। अन्य राज्य भी इस पर ध्यान देंगे। यह ब्रांड बेंगलुरु के लिए एक अच्छा बजट है। बजट शहर की 1.40 करोड़ आबादी के हित में है। इसमें एक सुरंग सड़क परियोजना भी है।”

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यातायात की समस्याओं को दूर करने के लिए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इसके अलावा, डबल-डेकर फ्लाईओवर बनाए जाएंगे और नगर निगम और ‘बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (बीएमआरसीएल) से 50-50 प्रतिशत योगदान के साथ नई मेट्रो परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “सुरंग सड़कों सहित हम 700-800 किलोमीटर नई सड़कें जोड़ रहे हैं। हम ऋण ले सकते हैं, लेकिन हम लोगों को राहत देना चाहते हैं।”
शुक्रवार को विधानसभा में राज्य का बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि सरकार बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) को उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम गलियारा (सुरंग) परियोजनाओं के लिए 19,000 करोड़ रुपये की राशि के लिए गारंटर के रूप में खड़ी है, जिसकी लागत 40,000 करोड़ रुपये होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular