back to top
Monday, October 26, 2026
Homeमनोरंजनकैटरीना कैफ कुक्के श्री सुब्रमण्य मंदिर में सर्प संस्कार की पूजा-अर्चना...

कैटरीना कैफ कुक्के श्री सुब्रमण्य मंदिर में सर्प संस्कार की पूजा-अर्चना में शामिल हुईं

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने मंगलवार को कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में कुक्के श्री सुब्रह्मण्य मंदिर में पूजा-अर्चना की।
कैटरीना दक्षिण कन्नड़ जिले में स्थित कुक्के श्री सुब्रह्मण्य मंदिर में सर्प संस्कार की दो दिवसीय पूजा-अर्चना में शामिल हुईं, जो बुधवार अपराह्न तक संपन्न होगी।

मंदिर प्रशासन ने बताया कि कैटरीना अपने कुछ दोस्तों के साथ आज मंदिर पहुंचीं और वह सर्प संस्कार पूजा कर रही हैं। यह पूजा आमतौर पर किसी की संपत्ति या पूर्वजों द्वारा किसी सर्प (नाग देवता) की मृत्यु के प्रायश्चित के रूप में की जाती है।
यह पूजा दो चरणों में लगभग चार से पांच घंटे तक दो दिनों तक चलेगी।

कैटरीना मंगलवार और बुधवार को प्रत्येक दिन चार से पांच घंटे तक इस विशेष पूजा में शामिल रहेंगी।
कैटरीना मंदिर के वीआईपी गेस्ट हाउस में ठहरी हैं और बुधवार अपराह्न दो बजे तक इस अनुष्ठान के पूरा हो जाने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular