back to top
Wednesday, August 5, 2026
Homeराष्ट्रीयजम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आग लगने से 10 वर्षीय छात्र की मौत,...

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आग लगने से 10 वर्षीय छात्र की मौत, छह अन्य लोग झुलसे

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में रविवार को आग लगने से 10 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि त्राल के हमदान दारुल उलूम में आग लग गई, जिसमें एक लड़के यासिर अहमद गग्गी की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग झुलस गए।

अधिकारियों ने बताया कि झुलसे लोगों को उपचार के लिए यहां एक अस्पताल में भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि अग्निशमन और आपातकालीन सेवा कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।
अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular