back to top
Saturday, August 1, 2026
Homeराष्ट्रीयजम्मू में भूमि विवाद के दौरान गोलीबारी को लेकर व्यक्ति गिरफ्तार

जम्मू में भूमि विवाद के दौरान गोलीबारी को लेकर व्यक्ति गिरफ्तार

जम्मू के बाहरी इलाके में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
पुलिस ने यह कार्रवाई दोमाना पुलिस थानाक्षेत्र अंतर्गत लाले दा बाग इलाके में हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद की।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को रेखा देवी और जमीन के पूर्व मालिक बृज भूषण सिंह जामवाल के भाई बृज राज सिंह के बीच 21.5 मरला जमीन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया।
उन्होंने बताया कि टकराव के दौरान बृज राज सिंह ने कथित तौर पर तीन गोलियां चलाईं। हालांकि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने बृज राज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया है, जबकि दो अन्य को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular