back to top
Sunday, October 25, 2026
Homeराष्ट्रीयट्रक से एक बस के टकरा जाने से दो यात्रियों की मौत,...

ट्रक से एक बस के टकरा जाने से दो यात्रियों की मौत, पांच अन्य घायल

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बिछीवाडा थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक खड़े ट्रक से निजी बस की भिडंत हो जाने से दो यात्रियों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उसने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब शेरावाडा गांव के पास राजकोट से बहराइच जा रही एक निजी बस ट्रक से टकरा गई।

पुलिस के अनुसार इस हादसे में बस के दो यात्रियों– भरत (20) और गिरजेश कुमार (23) की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गये।
पुलिस के मुताबिक घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
उसने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये तथा इस हादसे के सिलसिले में बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular