back to top
Tuesday, July 28, 2026
Homeराष्ट्रीयतिलकोत्सव में शामिल होने के लिए जनकपुर से अयोध्या तक सैकड़ों श्रद्धालु...

तिलकोत्सव में शामिल होने के लिए जनकपुर से अयोध्या तक सैकड़ों श्रद्धालु कर रहे हैं पदयात्रा

दक्षिणी नेपाल के जनकपुर धाम के जानकी मंदिर से शनिवार को 400 से अधिक हिंदू श्रद्धालु तिलकोत्सव अनुष्ठान के वास्ते उपहार लेकर भारत के अयोध्या तक की धार्मिक पदयात्रा पर निकल पड़े।

जनकपुर अयोध्या के मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पत्नी सीता का जन्मस्थान है। सीता का दूसरा नाम जानकी है, जो जनकपुर के राजा जनक की पुत्री थीं। यह स्थान काठमांडू से लगभग 220 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में और अयोध्या से लगभग 500 किलोमीटर पूर्व में स्थित है।

जनकपुरधाम उप-महानगर की उप महापौर किशोरी शाह ने कहा, इस वर्ष की शोभायात्रा में जानकी मंदिर के मुख्य पुजारी राम रोशन दास सहित 400 से अधिक लोग शामिल हुए हैं।
शाह के अनुसार, श्रद्धालुओं के सोमवार को अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular