back to top
Sunday, September 27, 2026
Homeराष्ट्रीयतुहिन कांत पांडेय होंगे सेबी के नये चेयरमैन

तुहिन कांत पांडेय होंगे सेबी के नये चेयरमैन

सरकार ने वित्त और राजस्व सचिव तुहिन कांत पांडेय को बाजार नियामक सेबी का चेयरमैन नियुक्त किया है।
वह माधबी पुरी बुच का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल इस महीने समाप्त हो रहा है।

कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय की बृहस्पतिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 1987 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी पांडेय को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का चेयरमैन नियुक्त किया है।
उनकी नियुक्ति पदभार संभालने की तारीख से शुरू में तीन साल या अगले आदेश तक, इनमें से जो भी पहले हो, के लिए की गयी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular