back to top
Tuesday, July 28, 2026
Homeराष्ट्रीयनए अध्यक्ष की नियुक्ति की अटकलों के बीच ओडिशा में भाजपा नेताओं...

नए अध्यक्ष की नियुक्ति की अटकलों के बीच ओडिशा में भाजपा नेताओं से मिले नड्डा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई के नए अध्यक्ष की नियुक्ति की अटकलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने शुक्रवार को यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, पार्टी की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल, प्रदेश प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर और संगठन सचिव मानस मोहंती के साथ बंद कमरे में बैठक की।

भाजपा के एक सूत्र ने बताया कि ओडिशा दौरे पर नड्डा ने राजभवन में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति से भी मुलाकात की।
पार्टी की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष बिरंची नारायण त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव उचित प्रक्रिया के तहत होगा।

त्रिपाठी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘आपको जल्द ही पार्टी के नए अध्यक्ष के बारे में पता लग जाएगा।’’
इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular