back to top
Friday, September 25, 2026
Homeराष्ट्रीय'नायक फिल्म के नायक जैसा महसूस कर रही हूं', अचानक दिल्ली की...

‘नायक फिल्म के नायक जैसा महसूस कर रही हूं’, अचानक दिल्ली की CM चुने जाने के सवाल पर बोलीं रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि जब उन्हें इस पद के लिए चुना गया तो उन्हें बॉलीवुड फिल्म ‘नायक’ के नायक जैसा महसूस हुआ। इस टिप्पणी को पिछली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर परोक्ष कटाक्ष के रूप में देखा जा सकता है। यह बयान फिल्म में अभिनेता अनिल कपूर के किरदार के संदर्भ में है जिसमें वह मुख्यमंत्री बनते हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई ‘लॉटरी’ नहीं बल्कि देश की सभी बेटियों के लिए सम्मान है।
 

इसे भी पढ़ें: Chai Par Sameeksha: Nitish कैसे बने लाड़ले? कैसी CM हैं Rekha? हिंदी का विरोध क्यों कर रहे स्टालिन?

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में उन्होंने कहा, “मुझे ‘नायक’ फिल्म की नायक जैसा महसूस हुआ। मैं यह नहीं कहूंगी कि यह लॉटरी थी। यह देश की सभी बेटियों का सम्मान है और प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास और महिलाओं के नेतृत्व वाली सरकार के विजन को साकार किया है।” गुप्ता दिल्ली की चौथी भाजपा मुख्यमंत्री और इस पद पर आसीन होने वाली दूसरी महिला नेता बनीं। वह भाजपा की सुषमा स्वराज, कांग्रेस की शीला दीक्षित और आप की आतिशी के बाद दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री भी हैं। गुप्ता भाजपा शासित राज्यों में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री हैं। 
गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार तीन साल में यमुना की सफाई सुनिश्चित करेगी, यमुना में नौका सेवा शुरू करेगी और अगले दो वर्षों में तीन ‘लैंडफिल साइट’ को 80-90 प्रतिशत तक कम करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की अन्य प्राथमिकताएं यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली के लोगों को गर्मियों में पानी की कमी और मानसून के दौरान जलभराव का सामना नहीं करना पड़े। मुख्यमंत्री पद के लिए कई वरिष्ठ नेताओं और विधायकों के मुकाबले उन्हें तरजीह दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर गुप्ता ने कहा, ‘‘किसी को कोई गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। यह जीत दिल्ली की जनता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की वजह से है।’’ गुप्ता ने कहा, ‘‘यह कोई पद नहीं है, यह एक काम और जिम्मेदारी है। हमारा लक्ष्य विकसित भारत के लिए विकसित दिल्ली बनाना है।’’ 
 

इसे भी पढ़ें: विकसित दिल्ली के लिए CM रेखा गुप्ता ने जनता से मांगे सुझाव, व्हाट्सएप नंबर भी किया जारी

गुप्ता ने कहा कि एक महिला को मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त करना पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी का एक बहुत ही महत्वपूर्ण दृष्टिकोण है और यह केवल एक ‘‘प्रतीकात्मक बदलाव’’ नहीं है, बल्कि महिलाओं को निर्णय लेने वाले उच्च पदों पर पदोन्नत करने का एक वास्तविक प्रयास है। गुप्ता ने कहा कि यह एक सपने के सच होने जैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अपने रास्ते पर आगे बढ़ रही थीं और तभी उन्हें इस पद के लिए चुना गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं ‘नायक’ फिल्म के नायक जैसा महसूस कर रही हूं। मैं यह नहीं कहूंगी कि यह लॉटरी लगने जैसा था। यह देश की सभी बेटियों का सम्मान है और मोदी जी ने महिला-नेतृत्व वाले विकास और महिला-नेतृत्व वाली सरकार के दृष्टिकोण को साकार किया है।’’
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular