back to top
Friday, July 31, 2026
Homeराष्ट्रीयपाकिस्तान: आतंकी नाव में पाकिस्तान! हिंदू तीर्थयात्री की गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान: आतंकी नाव में पाकिस्तान! हिंदू तीर्थयात्री की गोली मारकर हत्या

3k4uuskzxsubirjy6jw8ywskqgc0ibb0m42vxmho

पाकिस्तान में एक हिंदू तीर्थयात्री की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शख्स अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ ननकाना साहिब जा रहा था. इसी दौरान उनका रास्ता रोका गया और उन पर हमला किया गया.

पाकिस्तान के ननकाना साहिब में एक हिंदू तीर्थयात्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि शख्स गुरु नानक देव के 555वें प्रकाश पर्व समारोह में हिस्सा लेने जा रहा था. इसी बीच एक पाकिस्तानी हिंदू तीर्थयात्री की लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले तो श्रद्धालुओं से पैसे वसूले और जब उन्होंने विरोध किया तो एक शख्स को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. 

ननकाना साहिब जा रहे थे

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक सिंध प्रांत के लरकाना शहर का रहने वाला था, जिसकी पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है. राजेश कुमार अपने दोस्त और रिश्तेदार के साथ कार में लाहौर से ननकाना साहिब जा रहे थे. इसी दौरान लाहौर से करीब 60 किलोमीटर दूर मनानवाला-ननकाना साहिब रोड पर तीन लुटेरों ने उनका रास्ता रोक लिया.

लूटपाट के बाद गोलियां चलाई गईं

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा, “बंदूकधारियों ने तीनों से 4.5 लाख रुपये और ड्राइवर से 10,000 रुपये लूट लिए। जब ​​राजेश कुमार ने विरोध किया, तो लुटेरों ने उन पर गोलियां चला दीं और भाग गए।” बुधवार की रात लूट और गोलीबारी की घटना के बाद राजेश कुमार को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गयी.

अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है

मृतक राजेश कुमार के रिश्तेदार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व का मुख्य समारोह शुक्रवार को गुरुद्वारा जन्मस्थान ननकाना साहिब में आयोजित किया गया. भारत से 2,500 से अधिक सिख और बड़ी संख्या में स्थानीय और विदेशी श्रद्धालु भी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular