back to top
Sunday, August 2, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रसार भारती ने अपने ओटीटी ऐप की शुरुआत की

प्रसार भारती ने अपने ओटीटी ऐप की शुरुआत की

 भारत के सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती ने बुधवार को अपने ओटीटी ऐप वेव्स की शुरूआत की, जिसके माध्यम से उपयोगकर्ता दूरदर्शन और आकाशवाणी के विशाल अभिलेखागार का लाभ उठा सकेंगे।

वर्तमान में ऐप लगभग 40 लाइव चैनल उपलब्ध करा रहा है।
प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल ने गोवा के पणजी में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अवसर पर कहा, हम स्वच्छ और पारिवारिक मनोरंजन उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं।

सहगल ने कहा कि ओटीटी ऐप कई अन्य सेवाएं भी प्रदान करता है जैसे समाचार, ओएनडीसी नेटवर्क से जुड़कर खरीदारी की सुविधा, गेम, फिल्म आदि।
उन्होंने कहा, हमारे (प्रसार भारती के) सभी अभिलेखागार भी उपलब्ध हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular