back to top
Monday, July 27, 2026
HomeUncategorizedबच्चों को चाय या कॉफी कब दें? जानें एक्सपर्ट की राय

बच्चों को चाय या कॉफी कब दें? जानें एक्सपर्ट की राय

Tas Coffee 1738210124134 1738210

भारत में चाय का क्रेज तो सभी जानते हैं, और यह हमारे देश की संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है। वहीं, कॉफी भी धीरे-धीरे युवा पीढ़ी में लोकप्रियता हासिल कर रही है। लेकिन क्या आपको पता है कि बच्चों को चाय या कॉफी देना कितना सही है? अक्सर पैरेंट्स अपने छोटे बच्चों को भी चाय या कॉफी पीला देते हैं, लेकिन डॉक्टर्स इस पर सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। आइए जानें कि बच्चों को किस उम्र के बाद चाय या कॉफी देना सुरक्षित है।

बच्चों को चाय या कॉफी देने की सही उम्र

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बच्चों को चाय या कॉफी देने के लिए कम से कम 14 साल की उम्र होनी चाहिए। इस उम्र में बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास तेजी से हो रहा होता है। चाय और कॉफी में मौजूद टैनिन और कैफीन बच्चों के शरीर में कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों की कमी कर सकते हैं, जिससे उनकी ग्रोथ प्रभावित हो सकती है। इसके बाद भी, बच्चों को 18 साल तक कम मात्रा में ही चाय या कॉफी देना चाहिए।

चाय या कॉफी के नुकसान

कई पैरेंट्स बच्चे को सर्दी-जुकाम के दौरान चाय या कॉफी पिलाने का सोचते हैं, यह समझते हुए कि इससे राहत मिलेगी। लेकिन यह सही नहीं है। चाय में मौजूद टैनिन बच्चों के दांतों और हड्डियों को कमजोर बना सकता है, जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। वहीं, कॉफी में कैफीन पेट संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकती है और बच्चों की नींद को प्रभावित कर सकती है, जो उनके विकास पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular