back to top
Thursday, July 30, 2026
Homeमनोरंजनबहुत सारे लोग थे... Shweta Tiwari पर पूर्व पति Raja Chaudhary ने...

बहुत सारे लोग थे… Shweta Tiwari पर पूर्व पति Raja Chaudhary ने लगाए बेहद गंभीर आरोप

श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने श्वेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका हर किसी के साथ अफेयर था। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे ‘कसौटी जिंदगी की’ फेम सीजैन खान संग श्वेता के अफेयर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि सिर्फ सीजैन ही नहीं, बल्कि और भी कई लोग थे।

सीजैन खान संग अफेयर पर कही यह बात
राजा चौधरी ने दावा किया कि उस वक्त उन्होंने जो कुछ भी देखा था, वो सब साबित हो चुका था। श्वेता, सीजैन के साथ काम कर रही थीं और उनके घर पर भी रह रही थीं। राजा के मुताबिक, उनके एक कॉमन फ्रेंड ने भी बताया था कि श्वेता उनके साथ आती-जाती थीं। राजा ने यह भी कहा कि खुद सीजैन खान ने भी स्वीकार किया था कि वे दोनों रिलेशनशिप में हैं। इसे भी पढ़ें: Kangana Ranaut के बयान पर Saurav Das का पलटवार, कहा- उन्हें खुद उनकी पार्टी गंभीरता से नहीं लेती

सीजैन से हुई बातचीत का किया दावा
राजा चौधरी ने एक पुरानी घटना याद करते हुए बताया कि जब उन्होंने सीजैन से बात की और पूछा कि वे उनका परिवार क्यों बर्बाद कर रहे हैं, तो सीजैन ने कहा था, “कैसा परिवार? वो तुम्हारे साथ कभी थी ही नहीं, वो शुरू से मेरे साथ है। तुम सिर्फ एक अनपेड नौकर हो।” राजा ने आगे बताया कि श्वेता ने कभी भी इन बातों को नहीं माना और हमेशा यही कहा कि वे दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular