back to top
Wednesday, July 29, 2026
HomeमनोरंजनLock Upp 2 में पिता के बिजनेस में घाटे की बात कह...

Lock Upp 2 में पिता के बिजनेस में घाटे की बात कह फंसीं Shivangi Joshi, दर्शकों ने लगा दी क्लास

रियलिटी शो लॉकअप 2 के एक एपिसोड में एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बड़ा राज शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता का ट्रांसपोर्ट का बिजनेस था, जिसमें उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा था। इस घाटे की वजह से उनके परिवार को घर का सारा सामान बेचना पड़ा और वे सड़क पर आ गए। शिवांगी ने भावुक होकर बताया कि उस मुश्किल समय में रिश्तेदारों ने उन्हें सिर्फ ब्रेड-बटर दिया था, जिसे खाकर उन्होंने दिन गुजारे। अब वह अपने परिवार में अकेली कमाने वाली हैं और पूरे घर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

पुराना वीडियो वायरल होने से विवादों में घिरीं
इस भावुक खुलासे के तुरंत बाद शिवांगी जोशी का एक पुराना इंटरव्यू वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस पुराने वीडियो में शिवांगी अपने पिता के पेशे के बारे में बताते हुए कह रही थीं, “मेरे पापा आर्मी में थे, इसलिए बचपन में वो हमारा फौजी कट कराते थे।” इस वीडियो के सामने आते ही नेटिजन्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया और कई लोगों ने उन्हें फेक और अटेंशन पाने के लिए कहानी बनाने वाला बता दिया। इसे भी पढ़ें: बहुत सारे लोग थे… Shweta Tiwari पर पूर्व पति Raja Chaudhary ने लगाए बेहद गंभीर आरोप

फैंस ने बचाव में कही यह बात
ट्रॉलिंग के बीच एक यूजर ने दावा किया कि मुंबई आने से पहले शिवांगी एक बड़े बंगले में रहती थीं और उन्होंने खुद यह बात कबूली है। हालांकि, शिवांगी के सपोर्ट में उतरे फैंस का कहना है कि उनके पिता ने 4 से 5 साल तक आर्मी में सर्विस देने के बाद रिटायरमेंट ले ली थी और फिर बिजनेस शुरू किया था, जिसमें उन्हें घाटा हुआ। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular