back to top
Thursday, July 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस ने टेलीग्राम संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का...

रूस ने टेलीग्राम संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया, अंतरराष्ट्रीय वांछितों की सूची में डाला

मॉस्को, 29 जुलाई (एपी) रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को कहा कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। एजेंसी ने इसी के साथ डुरोव के नाम को अंतरराष्ट्रीय वांछितों की सूची में डाल दिया है। एजेंसी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि टेलीग्राम प्रशासन ने रूस में ‘‘कई ऐसे चैनल, चैट और बॉट्स’’ को नहीं हटाया है, जिनका इस्तेमाल यूक्रेन की खुफिया एजेंसियां, आतंकवादी और चरमपंथी संगठन नुकसान पहुंचाने, आतंकवाद, सामूहिक हत्या और साइबर धोखाधड़ी की घटनाओं की तैयारी और उन्हें अंजाम देने के लिए सक्रिय रूप से करते हैं।

रूस की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) के जिम्मे है। डुरोव पर ये आरोप ऐसे समय में लगे हैं जब रूस ने देश के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप में से एक टेलीग्राम पर प्रतिबंध लगाए हैं। डुरोव ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि रूसी अधिकारियों ने उनके खिलाफ आपराधिक जांच शुरू की है।

उन्होंने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि वे ‘‘निजता और अभिव्यक्ति की आजादी’’ के अधिकार का दमन करने की कोशिश के तहत टेलीग्राम तक पहुंच को बाधित करने के वास्ते झूठे बहाने बना रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular