back to top
Monday, July 27, 2026
Homeराष्ट्रीयबालासाहेब का शिवसैनिक कभी किसी की पीठ में छुरा नहीं घोंपता: उद्धव

बालासाहेब का शिवसैनिक कभी किसी की पीठ में छुरा नहीं घोंपता: उद्धव

शिवसेना (उबाठा) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि बालासाहेब ठाकरे का सच्चा शिवसैनिक कभी किसी की पीठ में छुरा नहीं घोंपता।
उन्होंने लोगों से “गद्दारों” को वोट न देने का आग्रह किया।
वह 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मध्य मुंबई के चांदिवली निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद आरिफ नसीम खान के लिए प्रचार कर रहे थे, जहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने दिलीप लांडे को उम्मीदवार बनाया है।

बाल ठाकरे द्वारा स्थापित शिवसेना में 2022 में विभाजन के बाद उद्धव और उनकी पार्टी के नेताओं ने कई बार शिंदे और उनके करीबियों पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘गद्दार’ कहा है।
ठाकरे ने कहा, महाराष्ट्र की जनता ने मन बना लिया है। वह गद्दारों को सबक सिखाएगी। एक सच्चा शिवसैनिक कभी किसी की पीठ में छुरा नहीं घोंपता।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular