back to top
Monday, July 27, 2026
HomeUncategorizedभारत ने जापान को 2-0 से हराकर बिहार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी...

भारत ने जापान को 2-0 से हराकर बिहार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में बनाई जगह

Fe9f5d201791aa0c632165bc9420aefa

राजगीर, 19 नवंबर (हि.स.)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने आज राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में जापान को 2-0 से हराकर बिहार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। नवनीत कौर (48’) ने पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए भारत का खाता खोला, और लालरेमसिआमी (56’) ने दूसरा गोल कर भारत की जीत सुनिश्चित की।

भारत ने खेल की शुरुआत से ही हाई प्रेसिंग की और शुरुआती सर्कल एंट्री की। नवनीत कौर और संगीता कुमारी के प्रयासों को जापान की गोलकीपर यू कुडो ने रोक लिया। भारत ने पहले हाफ में कई पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किए, लेकिन गोल में तब्दील नहीं कर पाए। भारतीय डिफेंस ने जापान को कोई मौका नहीं दिया और पहला हाफ गोलरहित रहा।

तीसरे क्वार्टर में भारत ने धीरे-धीरे मैच का रुख अपने पक्ष में करने की कोशिश की, लेकिन जापान का डिफेंस मजबूत रहा। चौथे क्वार्टर में, भारत को एक पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे नवनीत कौर ने सफलतापूर्वक गोल में बदल दिया। कुछ ही मिनटों बाद, सुनलिता टोप्पो के शानदार मूव से मिले पास को लालरेमसिआमी ने गोल में तब्दील कर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी।

जापान को अंतिम क्षणों में एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय गोलकीपर बिचु देवी ने इसे रोक लिया। इस जीत के साथ भारत ने फाइनल में चीन के खिलाफ मुकाबला तय कर लिया। खिताबी मुकाबला 20 नवंबर को शाम 4:45 बजे से शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular