back to top
Tuesday, August 4, 2026
Homeराष्ट्रीयमहाराष्ट्र: पुणे में चाय की दुकान में आग लगने से एक व्यक्ति...

महाराष्ट्र: पुणे में चाय की दुकान में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

पुणे के धनकवाड़ी इलाके में रविवार को चाय की एक दुकान में आग लगने से वहां काम करने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि चाय की दुकान पर व्यक्ति का पहला ही दिन था।

अधिकारियों ने बताया कि घटना शाम करीब सवा चार बजे हुई और ऐसा संदेह है कि एलपीजी सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगी।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दुकान में आग लगने के समय एक नया कर्मचारी दूध गर्म कर रहा था।

एक अधिकारी ने बताया, “आज (रविवार को) ही काम पर आया कर्मचारी अंदर फंस गया और बुरी तरह झुलस गया। दमकल कर्मियों ने उसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।”
उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular