back to top
Monday, September 21, 2026
Homeराष्ट्रीयमिर्जापुर में सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत

मिर्जापुर में सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत

मिर्जापुर जिले के पड़री थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह मोटरसाइकिल सवार दो मजदूरों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पड़री थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि कपसौर इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक दिहाड़ी-मजदूरी के लिए घर से निकले थे।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के शादी बनकट निवासी इंज़्मान (25) और इस्राइल (22) के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी के अनुसार, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular