Tuesday, April 1, 2025
spot_img
Homeराष्ट्रीयमुंबई में अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेशी व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई में अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेशी व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने देश में अवैध रूप से रहने के आरोप में महानगर के दादर से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है और यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि क्या वह 17 मार्च को नागपुर में हुई हिंसा में शामिल था। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अजीजुल निजानुल रहमान (29) को अपराध शाखा की यूनिट 2 ने बुधवार को हिरासत में लिया।
अधिकारी ने कहा, “हमें संदेह है कि हिंसा के समय वह नागपुर में था। वह नागपुर के हसनबाग का निवासी है और कुछ दिन पहले ही दादर आया था। दिहाड़ी मजदूर रहमान ने जाली दस्तावेजों का उपयोग करके आधार कार्ड प्राप्त करने की बात स्वीकार की है।”

उन्होंने कहा, “हम जांच के तहत उसके मोबाइल फोन टावर लोकेशन का विश्लेषण कर रहे हैं। हमने उसकी गिरफ्तारी के बारे मेंनागपुर में अपने समकक्षों के साथ भी जानकारी साझा की है।”
हिंसा के सिलसिले में 110 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मुख्य आरोपी फहीम खान भी शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments