back to top
Tuesday, August 4, 2026
Homeराष्ट्रीयमुझे पद से इस्तीफा देना है या नहीं, इसका फैसला भगवान करेंगे:...

मुझे पद से इस्तीफा देना है या नहीं, इसका फैसला भगवान करेंगे: मणिपुर के विधानसभा अघ्यक्ष

मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष थोकचोम सत्यब्रत ने रविवार को कहा कि वह पद से इस्तीफा देंगे या नहीं, इसका फैसला भगवान करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ‘जनता ही भगवान’ है।

सत्यब्रत ने यह बयान तब दिया जब उनके निर्वाचन क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर आए और उनसे पद नहीं छोड़ने का अनुरोध किया। राज्य में प्रदर्शनकारियों का एक वर्ग उनके इस्तीफे की मांग कर चुका है।

सत्यब्रत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस्तीफा देना है या नहीं, इसका फैसला भगवान को करना चाहिए और जनता भगवान है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि विधायकों को लोगों की पीड़ा को कम करने के लिए जो भी कर सकते हैं, उसे करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular