back to top
Tuesday, July 28, 2026
HomeUncategorizedराजस्थान में संविदा पर होगी 24,752 सफाई कर्मचारियों की भर्ती, 15 अगस्त...

राजस्थान में संविदा पर होगी 24,752 सफाई कर्मचारियों की भर्ती, 15 अगस्त से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

जयपुर, 27 जुलाई राजस्थान सरकार संविदा पर 24 हजार से अधिक सफाई कर्मचारियों की भर्ती करेगी। आधिकारिक प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से 15 अगस्त से 28 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विभाग के एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार नगरीय निकायों की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। बयान में कहा गया कि 24,752 संविदा सफाई कर्मचारियों की यह भर्ती न केवल शहरी स्वच्छता व्यवस्था को नयी मजबूती प्रदान करेगी, बल्कि स्वच्छ, स्वस्थ एवं सशक्त नगरीय निकायों के निर्माण के साथ स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को भी गति देगी। यह भर्ती ‘राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स’ एवं समय-समय पर संशोधित प्रावधानों के अनुसार की जाएगी।
इसके लिए अभ्यर्थी का राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक है। संविदा सफाई कर्मचारी पद के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है। अभ्यर्थी की आयु एक जनवरी 2027 को न्यूनतम 21 वर्ष तथा अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। भर्ती में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थी के पास राज्य की किसी भी नगरीय निकाय में सफाई कार्य का न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular