back to top
Friday, July 31, 2026
Homeराष्ट्रीयराज्यपाल रमेन डेका ने जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं

राज्यपाल रमेन डेका ने जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं

01b189c1ca995a4c0def8412fa4d7c3d

रायपुर, 14 नवंबर (हि.स.)। राज्यपाल रमेन डेका ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर समस्त जनजातीय समुदाय और प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने जनजातीय समुदाय के पूर्वजों के अदम्य साहस, उनकी सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्र निर्माण मे असाधारण योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि

यह समुदाय हमारे समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं और उनकी संस्कृति एवं परंपराओं में प्रकृति के प्रति सम्मान और सामूहिकता का अनुपम भाव समाहित है। हमें गर्व है कि हमारे प्रदेश में विविधता से भरी हुई जनजातीय संस्कृतियाँ हैं, जिनसे हमें जीवन के अनेक महत्वपूर्ण मूल्य सीखने को मिलते हैं।

राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन उन सभी महानायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है, जिन्होंने अपने जीवन में कठिनाइयों के बावजूद अपने समुदाय की अस्मिता और देश की स्वतंत्रता के लिए प्रेरणादायक योगदान दिया। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

हम सब मिलकर अपने जनजातीय समुदाय की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक उन्नति के लिए प्रतिबद्ध रहें। यही हमारे पूर्वजों के प्रति सच्चा सम्मान होगा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular