back to top
Sunday, July 26, 2026
Homeराष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने राज्य में मादक पदार्थ नेटवर्क के...

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने राज्य में मादक पदार्थ नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि वह राज्य में मादक पदार्थ नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अगले छह माह तक व्यापक अभियान चलाए।

पुलिस और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और स्पष्ट रूप से कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने ऐसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।
उन्होंने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम को अक्षरशः लागू करने पर भी जोर दिया।

सुक्खू ने अधिकारियों से पूछा, ‘‘एनडीपीएस मामलों के निष्पादन में देरी क्यों हो रही है? एक सप्ताह के भीतर सभी मामलों की समीक्षा करें और उनका निपटारा करें।’’
उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ तस्करों और उनके सहयोगियों की संपत्तियां जब्त की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को संदिग्धों के बैंक खातों की जांच करने का भी निर्देश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular