back to top
Monday, August 3, 2026
Homeराष्ट्रीयहेमंत सोरेन ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना पर...

हेमंत सोरेन ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना पर शोक व्यक्त किया

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।
सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी और भगदड़ के कारण कई लोगों की मौत की हृदयविदारक खबर सुनकर मैं गहरे दुख में हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और ‘मारंग बुरु’ (आदिवासियों के सर्वोच्च देवता) इस कठिन समय में शोकसंतप्त परिवारों को संबल प्रदान करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भगदड़ में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’
प्लेटफॉर्म संख्या 14 और 15 पर प्रयागराज (जहां महाकुंभ का आयोजन किया गया है) जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular