back to top
Thursday, July 30, 2026
Homeराष्ट्रीयहैदराबाद में दवा कंपनी के रिएक्टर में विस्फोट में एक व्यक्ति की...

हैदराबाद में दवा कंपनी के रिएक्टर में विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

हैदराबाद एक दवा कंपनी में बुधवार को रिएक्टर में विस्फोट के कारण अचानक आग लगने से 42 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय घटी जब चार कर्मचारी रिएक्टर की मरम्मत कर रहे थे।
सुरराम पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घायल श्रमिकों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular