गाजियाबाद। शालीमार गार्डन के थाना प्रभारी (SHO) बृजेश यादव का तबादला कर उन्हें CCIT साइबर थाने में तैनात किया गया है। जारी ट्रांसफर सूची में उनका नाम शालीमार गार्डन से हटाकर साइबर यूनिट में भेजे जाने के रूप में दर्ज है।

क्या viral audio है तबादले की वजह?
विभागीय आदेश में स्थानांतरण का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। पुलिस विभाग में नियमित प्रशासनिक फेरबदल भी समय-समय पर होते रहते हैं, इसलिए आधिकारिक तौर पर इसे सामान्य ट्रांसफर भी माना जा सकता है।
क्या है वायरल ऑडियो का मामला?
ध्यान देने वाली बात यह है कि कुछ समय पहले SHO शालीमार गार्डन से जुड़ी एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। उस ऑडियो क्लिप में थाना प्रभारी बृजेश यादव और अधिवक्ता के बीच बातचीत में दो युवकों को छोड़ने के एवज में थाना प्रभारी ने 25000 रुपयों की मांग की थी। हालांकि इंडिया लाइव बुलेटिन वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।
क्या दोनों घटनाएं जुड़ी हो सकती हैं?
इंडिया लाइव बुलेटिन यह दावा नहीं करता है कि ट्रांसफर उसी ऑडियो की वजह से हुआ है, लेकिन घटनाक्रम का समय सवाल जरूर खड़े करता है। वायरल ऑडियो के बाद हुआ यह तबादला चर्चाओं को हवा दे रहा है। प्रशासनिक हलकों में अक्सर ऐसे मामलों में “रूटीन ट्रांसफर” के जरिए स्थिति को शांत करने की रणनीति अपनाई जाती है — हालांकि इस मामले में विभाग की ओर से ऐसा कोई बयान सामने नहीं आया है।


